HEADLINES


More

चौ.चरण सिंह पर टिप्पणी से फरीदाबाद में जाट समाज में आक्रोश

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 सोनीपत में जाट समाज के खिलाफ की गई टिप्पणी का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब एक और नया विवाद सामने आ गया है। इस मामले को लेकर जाट समाज में भारी नाराजगी और रोष देखने को मिल रहा है।

एक्स पेलमेंट्री फोर्स वेलफेयर एसोसिएशन के एडवोकेट वाइस चेयरमैन मनोज तेवतिया ने गंभीर आरोप लगाया है कि राजस्थान निवासी रामवतार पलसानिया नामक व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से समाज और देश के लोगों के खिलाफ निरंतर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहा है। तेवतिया का कहना है कि इस तरह की हरकतों से सामाजिक भाईचारे को गंभीर नुकसान पहुंच सकता है।

मनोज तेवतिया ने बताया कि आरोपी ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के खिलाफ भी बेहद आपत्तिजनक बयान दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी ने चौधरी चरण सिंह के पारिवारिक मामलों को लेकर नकारात्मक टिप्पणी की और कहा कि उन्होंने अपनी बेटियों और बहनों की शादी दूसरी जातियों में करवाई, जबकि लोग उन्हें आज अपना आदर्श नेता मानते हैं।


No comments :

Leave a Reply