HEADLINES


More

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर :ड्राइवर समेत तीन सवारियां घायल

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर की डबुआ कॉलोनी स्थित 60 फुट रोड पर देर रात तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक ब्रेजा कार ने सामने से आ रहे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ऑटो ड्राइवर समेत तीन सवारियां घायल हो गईं। सभी घायलों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

डबुआ के प्रविंद्र ने बताया कि मंगलवार रात करीब 11 बजे वह ऑटो में तीन सवारियों को लेकर जा रहा था। जैसे ही वह 60 फुट रोड पर पहुंचा, सामने से तेज रफ्तार में आ रही ब्रेजा कार ने उसके ऑटो को सीधी टक्कर मार दी।

पुलिस के अनुसार, कार ड्राइवर तेज गति के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। पहले उसने एक टेम्पो को टक्कर मारी और उसके बाद ऑटो को भी टक्कर मार दी। हादसे में सवारियों को चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

पर्वतिया कॉलोनी चौकी प्रभारी हरदयाल ने बताया कि दुर्घटना के बाद कार ड्राइवर वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।


No comments :

Leave a Reply