HEADLINES


More

मंत्री विपुल गोयल पर कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी व शहीदों को सम्मान न देने का कर्मचारियों ने लगाया आरोप:-शास्त्री

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 8 अप्रैल 

  भवी चंद शर्मा व रणवीर को शहीद का दर्जा दिलवाने आश्रितों को एक -एक करोड़ रूपये आर्थिक सहायता राशि व सरकारी नौकरी देने तथा  22 सूत्रीय मांगों का समाधान करवाने के लिए हरियाणा  फायर कर्मचारी यूनियन ने आज से दो दिवसीय हड़ताल  शुरू कर दी है ।  फायर ब्रिगेड कर्मियों के समर्थन में हाथों में झाड़ू लेकर प्रदर्शन करते हुए नगर निगम कार्यालय से फायर स्टेशन पहुंचे सैकड़ो निगम कर्मचारी जिला उपयुक्त की प्रतिनिधि बड़खल की तहसीलदार नेहा सारण को मुख्यमंत्री के नाम सोपा ज्ञापन। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि  फायर कर्मचारियो की मांगों का समाधान नहीं किया तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा 11 अप्रैल को कर्मचारी भवन रोहतक में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित कर राज्य कन्वेंशन में  पालिकाओं,   परिषदो और नगर निगमो के 50 हजार कर्मचारियों की हड़ताल करने का ले सकता हैं  फैसला । यह चेतावनी सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने देते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री जो शहरी स्थानिय  निकाय विभाग एवं आबकारी कराधान विभाग के मंत्री हैं और उनके अधीन स्थानीय निकाय एवं फायर विभाग आता है नगरपालिका कर्मचारी संघ ने उनको दर्जनों पत्र लिखकर एवं मुलाकात कर पालिका कर्मचारियो एवं फायर कर्मचारियों की मांगों का समाधान करने की बार-बार अपील की है, लेकिन कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा अनसुना कर रहे हैं मंत्री के इस रवैया से कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। संघ ने चेतावनी दी है, कि यदि जल्द फायर कर्मचारियों सहित पालिका परिषद नगर निगमो के कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं किया गया तो प्रदेश में बड़ा कर्म

चारी आंदोलन शुरू हो जाएगा।
गौरतलाप है, कि 16 फरवरी को कालकाजी स्टील कंपनी मैं भयानक आग लगी थी और आग बाहर रखे केमिकल के ड्रामो तक पहुंच गई और भारी विस्फोट हुआ अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की सूझबूझ और कार्य कर्मठता के कारण आग पर काबू तो पा लिया लेकिन इस आग और विस्फोट में 35 लोग घायल हो गए घायल लोगों में से उपचार के दौरान 6 लोगों की मौत हो गई। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा दुर्घटना के समय से ही घायलों का इलाज करवाने उनको 10-10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग उठा रहा था लेकिन सरकार ने घायलों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं दिखाई उपचार के दौरान फायर विभाग के भवी शर्मा व रणवीर सिंह को शहीद का दर्जा देने एक करोड़ रूपया आर्थिक सहायता राशि व परिवार की एक सदस्य को नियमित नौकरी देने की मांग उठाता रहा है लेकिन सरकार कर्मचारियों की मांग को अन देखा अनसुना कर रही है। इसलिए मजबूर होकर फायर के कर्मचारियों ने आज 8 अप्रैल  से हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल पूर्ण रूप से सफल रही और कल 9 अप्रैल को भी जारी रहेगी।
हडताली कर्मचारियों ने nh1 फायर स्टेशन पर विशाल आक्रोश सभा आयोजित  की सभा की अध्यक्षता हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के नेता मेघश्याम व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहेर  ने संयुक्त रूप से की सभा का संचालन नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव अनिल चांडाल ने किया।
हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की आक्रोश सभा को कर्मचारी नेता अनूप चंडालिया परशुराम अधना वेद प्रकाश शर्मा महेंद्र कोरिया श्रीनन्द ढाकोलिया देवी चरण शर्मा देवकीनंदन राकेश शर्मा सुरेश देवी ललिता देवी ने भी संबोधित किया।
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के जिला सचिव बलबीर सिंह बालगोहर व नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के जिला सचिव अनिल चंडालिया ने फायर कर्मचारी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कल भी नगर निगम के सैकड़ो कर्मचारी हाथों में झाड़ू लेकर नगर निगम मुख्यालय से प्रदर्शन करते हुए नीलम चौक और नीलम चौक से nH1 नेहरू ग्राउंड फायर स्टेशन पर आकर हड़ताली कर्मचारियों का हौसला बढ़ाएंगे कर्मी नेताओं ने चेतावनी दी है कि सरकार ने फायर कर्मचारी की मांगे नहीं मानी तो नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर नगर निगम के कर्मचारी भी हड़ताल पर चले जाएंगे।

No comments :

Leave a Reply