HEADLINES


More

भारत गियर्स लिमिटेड मैनेजमेंट और मजदूर यूनियन के बीच वेतन बढ़ोत्तरी का हुआ त्रिपक्षीय समझौता

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,8 अप्रैल।


गुरुकुल इंडस्ट्रीज एरिया स्थित भारत गियर लिमिटेड कंपनी मैनेजमेंट और मजदूर यूनियन भारत गियर मिल कमेटी (सीटू) के बीच आखिरकार शांतिपूर्ण तरीके से त्रिपक्षीय वेज समझौता हो गया। इस अवसर पर श्रम विभाग की तरफ से असिस्टेंट लेबर कमिश्नर दीप्ति मेहरा व लेबर इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह भी मौजूद थे। समझौता बैठक में मैनेजमेंट की तरफ से नरेश वर्मा, रोहित मुंजाल व अरुण गुप्ता और यूनियन की तरफ से प्रधान रवि गुलिया, जरनल सेकेट्री मनोज कुमार, कोषाध्यक्ष प्रेम चंद,उप प्रधान रवि प्रकाश,करणजीत, ज्वाइंट सेक्रेटरी राजपाल व राजीव राणा मौजूद थे।

यूनियन के प्रधान रवि गुलिया व जरनल सेकेट्री मनोज कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह समझौता कंपनी और मजदूर हित में सौहार्दपूर्ण माहौल में हुआ है। उन्होंने बताया कि असिस्टेंट लेबर कमिश्नर दीप्ति मेहरा की देखरेख में हुआ त्रिपक्षीय 
समझौता भत्ते सहित कुल मिलाकर 19 हजार रुपए का हुआ है। उन्होंने बताया कि करीब डेढ़ साल बाद हुआ यह समझौता आगामी तीन साल तक लागू रहेगा। यह समझौता कंपनी के 162 मजदूरों पर लागू होगा।


No comments :

Leave a Reply