HEADLINES


More

हत्या के मामले में अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने 2 को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 8 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार संगीन मामलों में संलिप्त आरोपितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। थाना सराय ख्वाजा क्षेत्र के अंतर्गत संतोष नगर में सोनू नामक युवक की हत्या के मामले में अपराध शाखा सैंट्रल की टीम ने 7 अप्रैल को 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिनकी पहचान सोनू कुमार (23)निवासी पतार, जिला सिवान (बिहार), हाल संतोष नगर, फरीदाबाद तथा राकेश (24)निवासी गांव मुरादपुर, जिला छपरा (बिहार) हाल संतोष नगर, फरीदाबाद के रूप में हुई है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार संतोष नगर निवासी एक युवती ने 2 अप्रैल को थाना सराय ख्वाजा में दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च की शाम उसका भाई सोनू (21)अपने दोस्त कृष्णा के साथ मजदूरी पर गया था। 29 मार्च को अलसुबह 3:30 बजे कृष्णा, सोनू को घायल अवस्था में घर लेकर आया। गंभीर हालत के चलते उसे सफदरजंग अस्पताल, दिल्ली में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान 2 अप्रैल को उसके भाई की मृत्यु हो गई। जिस पर थाना सराय ख्वाजा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि मृतक सोनू का कुछ दिन पहले गिरफ्तार सोनू कुमार के घर से फोन चोरी कर लिया था जिसके चलते के मृतक व सोनू कुमार के पिता परशुराम के साथ झगड़ा/कहासुनी हुई थी। आरोपी इसी बात की मृतक से रंजिश रखता था। 29 मार्च की रात जब मृतक सोनू संतोष नगर में अपने दोस्तों के साथ गली से गुजर रहा था, तब आरोपित सोनू कुमार और उसके भाई मोनू कुमार ने उसे पकड़ लिया। इसी दौरान उनका साथी राकेश भी मौके पर पहुंच गया। तीनों ने मिलकर उसके साथ बुरी तरह मारपीट की और लगी चोटों से उसकी मृत्यु हो गई।

जिनको को माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी पूछताछ के लिए 2 दिन पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply