HEADLINES


More

जलभराव से निपटने के लिए फरीदाबाद नगर निगम का ₹23.70 करोड़ का प्लान

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 7 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले में बारिश के दौरान जलभराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने इस बार व्यापक स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। शहर में जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए करीब 23.70 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है।

अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि एक महीने के भीतर सभी प्रमुख और छोटे नालों के साथ-साथ सीवर लाइनों की सफाई का काम पूरा कर लिया जाए, ताकि मानसून के दौरान लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

नगर निगम की इंजीनियरिंग शाखा के मुताबिक, सफाई कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फरीदाबाद में करीब 65 छोटे-बड़े नाले हैं, जिनकी नियमित सफाई बेहद जरूरी है। इनमें गौछी ड्रेन सबसे अहम है, जिसकी सफाई में अधिक समय और संसाधन लगते हैं। इस बार विशेष निगरानी में इसका कार्य कराया जाएगा।

प्रशासनिक स्तर पर भी सख्ती बरती जा रही है। मेयर और निगम कमिश्नर खुद रोजाना अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ले रहे हैं, ताकि काम में किसी तरह की लापरवाही न हो। इसके अलावा वर्षा जल निकासी को बेहतर बनाने के लिए करीब एक करोड़ रुपए की लागत से नई ड्रेनेज लाइनें भी बनाई जाएगी।


No comments :

Leave a Reply