HEADLINES


More

फ्लॉप शो रही फरीदाबाद की धन्यवाद रैली: बलजीत कौशिक

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 4 अप्रैल। जिला कांग्रेस कमेटी फरीदाबाद के जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने सेक्टर-12 फरीदाबाद में आयोजित मंत्री विपुल गोयल की धन्यवाद रैली को फ्लॉप-शो बताया है। उन्होंने कहा कि यह रैली भीड के लिहाज से तो फ्लाप ही रही है वहीं विकास के मामले में भी मात्र जुम्ले ही मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस रैली ने उस कहावत को चरित्राथ किया कि जिसमें कहा गया है कि थोथा चना बाजे घना। क्योंकि रैली में फरीदाबाद विधानसभा की जनता को सिवाय घोषणाओं के कुछ मिलने वाला नहीं। उन्होंने कहा कि रैली करने के लिए सरकारी धन का भी जमकर दुरूपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले बहुत दिनों से इस रैली को कामयाब करने के लिए प्रयास किए लेकिन जब रैली में फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की भीड नहीं पहुंचती दिखी तो साथ लगते दूसरे जिला पलवल के कई विधानसभा क्षेत्रों पलवल , होडल, हथीन, तिगांव, बल्लभगढ, बडखल, एनआईटी, पृथला आदि अनेक क्षेत्रों से भीड लानी पडी। उन्होंने कहा कि एक तरफ तो इसे फरीदाबाद विधानसभा की


धन्यवाद रैली करार दिया गया जबकि रैली में जनता पूरे लोकसभा क्षेत्र फरीदाबाद और पलवल के 9 विधानसभा क्षेत्रों से सरकारी तंत्र का प्रयोग कर जनता को लाया गया। इससे साबित होता है कि फरीदाबाद की अधिसंख्य जनता ने इस रैली से दूरी बनाई क्योंकि पिछले 12 सालों में यहां की जनता को केवल और केवल जुम्ले और झूठी घोषणाएं ही मिली हैं, और इसका प्रमाणा स्वयं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के संबोधन में मिला है। मुख्यमंत्री ने स्वयं कहा कि इस हलके के विकास के लिए पिछले साढ़े 11 वर्षों में 44 घोषणाएं की जिनमें से 24 का काम पूरा हो चुका है तथा शेष पर चल रहा है कार्य। वहीं फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए 390 करोड रुपए की राशि जारी की गई है।  

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बलजीत कौशिक ने शनिवार को अपने कार्यालय पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि फरीदाबाद की जनता पूछ रही है कि पिछले साढ़े 11 वर्षों में भी जब घोषणाएं पूरी नहीं हुई तो आज की गई घोषणाएं कब पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि जनता को यह बताएं कि 24 घोषणाएं कौन-कौन सी पूरी हुई हैं। केवल झूठ बोलने से काम नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी पर 390 करोड रुपए की राशि जारी करने की बात की गई है, तो आखिर वह राशी गई कहां क्योंकि एक-दो स्थानों को छोड दिया जाए तो स्मार्ट सिटी तो आज भी एक तरह से नरक सिटी ही नजर आती है। यहां चारों तरफ गंदगी के ढेर और टूटी सडकें, बदहाल सफाई व्यवस्था, जलभराव की समस्या अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहीं हैं। फिर कौन से विकास की बात कह जनता को गुमराह किया जा रहा है क्योंकि पिछले 11 सालों से फरीदाबाद से गुडगांव व फरीदाबाद से पलवल तक मैट्रो लाने की बार-बार घोषणा हो रही है और जमीन पर आजतक एक भी मैट्रो का पिलर नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में जितनी भी विकास योजनाएं दिख रही हैं वह सब कांग्रेस की ही दैन हैं। चाहे वह बदरपुल फलाईओवर हो या फिर बदरपुर बार्ड से होडल बार्डर तक सिक्स लेन हाईवे, बदरपुर बार्डर से कैली हाईवे तक बाईपास, वाईएमसीए यूनिवर्षिटी, इएसआई मैडिकल कॉलेज, रैनीवैल योजना के तहत स्वच्छ पीने का पानी, फरीदाबाद से गुडगांव व सोहना डबल रोड सडक, बडखल से सूरजकुंड डबल रोड सडक, ग्रेटर फरीदाबाद का विकास, दिल्ली से फरीदाबाद और बल्लभगढ तक मैट्रो आदि सभी परियोजनाएं कांग्रेस सरकार की दैन है। इसलिए अब झूठी घोषणाएं एवं भाषणबाजी से काम नहीं चलेगा।  
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अनिल शर्मा पूर्व पार्षद, सुशांत गुप्ता एडवोकेट, सत्यनारायण आदि कांग्रेसजन भी मुख्यरूप से मौजूद थे।  

No comments :

Leave a Reply