HEADLINES


More

अवैध हथियार रखने व उपलब्ध करवाने वाले गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित खेडीपुल एरिया से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान हेमंत(20) वासी बालाजी कॉलोनी गांव करनेरा  फरीदाबाद के रूप में हुई है। जिस पर पूर्व में आर्म्स एक्ट व चोरी सहित कुल 7 मामले दर्ज है। जिसकी पूछताछ पर अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपित को भी अपराध शाखा की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 03 अप्रैल को अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हेमंत(20) को खेडीपुल एरिया से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया है। जिसके विरुद्ध थाना खेडीपुल में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी हेमंत देसी कट्टा अपने दोस्त अनित(24) वासी बालाजी कॉलोनी गांव करनेरा  से 6000 रुपये में खरीद कर लाया था। जिस पर कार्रवाई करते हुये क्राईम ब्रांच सेक्टर 85 की टीम ने अनित को उसके घर से गिरफ्तार किया है। अनित पर पूर्व में आर्म्स एक्ट व चोरी के 10 मामले दर्ज है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply