//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। 30 मार्च की सुबह डबुआ मंडी के पास एक रेहडी वाले से लूट करने के एक मामले में क्राईम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने 3 अप्रैल को विजय(36) व शिवम(26) वासी राजीव कालोनी फरीदाबाद को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुकपाल वासी
डबुआ कालोनी फरीदाबाद ने थाना डबुआ में दी अपनी शिकायत में बताया कि वह फल की रेहडी लगाता है और रोजाना डबुआ मंडी से फल लेकर आता है। रोजाना की तरह वह 30 मार्च की सुबह रेहडी लेकर घर से चला था तथा समय करीब 4.50AM पर जब वह 4 नंबर गेट के पास पहुंचा तो पीछे से तीन लडके आए जो उसे पकड कर सडक की साइड में ले गये और उसकी जेब में रखे 25000 रुपये निकालकर फरार हो गये। जिस शिकायत पर थाना डबुआ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि दोनों आरोपी नशा करने के आदी है। जिन्होंने नशापुर्ति करने के लिये 30 मार्च की सुबह आपने एक अन्य साथी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपितों से 3000 रुपये बरामद हुए है। विजय पर एक एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज है वहीं शिवम पर चोरी, आर्म्स एक्ट सहित 8 मामले दर्ज है। जिनको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :