HEADLINES


More

लोहे की चारपाई गिरने से घर में खेल रहे 14 महीने के बच्चे की मौत

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 5 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के कैली गांव में एक हादसे में 14 महीने के बच्चे की मौत हो गई। बच्चा घर के आंगन में खेल रहा था तभी पास में रखी लोहे की चारपाई उसकी ऊपर गिर गई। चारपाई बच्चे की छाती के ऊपर गिर गई। परिजन बच्चे को बेहोशी की हालत में अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के अनुसार, रविवार दोपहर को बच्चा घर में खेल रहा था। उसके पास ही लोहे की एक चारपाई खड़ी हुई थी। बच्चे की मां घर के काम में लगी हुई थी। तभी अचानक से लोहे की चारपाई बच्चे के ऊपर गिर गई। चारपाई में लगा लोहे का पाइप बच्चे की छाती के ऊपर आकर गिरा, जिससे बच्चा बेहोश हो गया। परिजन आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर कर गए।  


No comments :

Leave a Reply