HEADLINES


More

फरीदाबाद में रोडवेज बस का एक्सीडेंट, कई सवारियां घायल

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 5 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद में हरियाणा रोडवेज की एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दिल्ली- मथुरा नेशनल हाईवे पर हाई स्पीड ट्रक ने बस में सीधी टक्कर मारी। जिससे बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटवाकर सवारियों को बाहर निकाला। एक्सीडेंट में 7-8 सवारियां घायल हो गई। जिनमें 2-3 व्यक्तियों को गंभीर चोट लगी है। आसपास के लोगों ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया।

एक्सीडेंट के बाद हाईवे पर काफी देर तक जाम लग गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर को भी गंभीर चोट आई है। सवारियों को इलाज के बाद दूसरी बस से रवाना किया गया।

हादसा दिल्ली- मथुरा नेशनल हाईवे पर YMCA फ्लाईओवर पर हुआ। शनिवार करीब 10 बजे हरियाणा रोडवेज की एक बस बल्लभगढ़ डिपो से दिल्ली ISBT जा रही थी। फ्लाईओवर पर पहुंचते ही दूसरी लेन से आ रहे एक ट्रक ने बस में सामने से टक्कर मार दी।


No comments :

Leave a Reply