HEADLINES


More

फरीदाबाद में सिटी बसों के ड्राइवर-कंडक्टरों का हंगामा:आधे दिन तक बंद रही बस सेवा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 4 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के बल्लभगढ़ बस डिपो में शनिवार सुबह एक हादसा हो गया, जिसमें एक बस ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बस डिपो में मौजूद अन्य ड्राइवरों और कंडक्टरों में नाराजगी देखने को मिली और उन्होंने बसों का संचालन रोककर विरोध जताया और धरना देकर बैठ गए।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में चलने वाली सिटी बस सेवा की एक बस सुबह गुरुग्राम से ड्राइवर और कंडक्टर को लेकर बल्लभगढ़ बस स्टैंड स्थित सिटी बस सर्विस स्टेशन पर पहुंची थी। इसी दौरान वहां पर खड़े एक चालक कैलाश, जो मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, अपनी बस के पास खड़ा होकर दूसरी बस को पीछे करने में मदद कर रहा था।

बताया जा रहा है कि जैसे ही दूसरी बस को पीछे किया जा रहा था, अचानक बस का ब्रेक फेल हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण बस नियंत्रण से बाहर हो गई और वहां पास में खड़ी दूसरी बस से टकरा गई।

इसी दौरान कैलाश दोनों बसों के बीच में आ गया और बसों के बीच दब गया। इस हादसे में कैलाश को कंधे और सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद अन्य चालक और परिचालकों ने तुरंत उसे बसों के बीच से निकाला और इलाज के लिए नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

बल्लभगढ़ बस स्टैंड से सिटी बस चलाने वाले चालक संतराम ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे उन्हें सूचना मिली कि उनका एक साथी दो बसों के बीच दबकर गंभीर रूप से घायल हो गया है।


No comments :

Leave a Reply