//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद ( ) 10 अप्रैल! रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा (सम्बंधित अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर फेडरेशन) की जिला फरीदाबाद की मीटिंग जिला प्रधान नवलसिंह की अध्यक्षता में सेक्टर 11 फरीदाबाद यूनियन कार्यालय में संपन्न हुई। मी
टिंग का संचालन जिला सचिव लज्जाराम ने किया। मीटिंग में राज्य के उप प्रधान यू. एम.खान विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में दिवंगत साथियों व देश में विभिन्न आपदाओं में दुर्घटनाओं में मारे गए लोगों के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर शोक प्रकट किया गया। मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्य के उप-प्रधान यू एम. खान ने बताया कि 22 व 23 फरवरी को कुरुक्षेत्र में संपन्न हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी पेंशनर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सम्मेलन के फैसले के अनुसार 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री के नाम जिला उपायुक्त के माध्यम से अपनी मांगों का ज्ञापन दिया जाएगा। जिसमें फरीदाबाद के सभी रिटायर्ड कर्मचारी साथी ओपन एयर थियेटर सेक्टर 12 फरीदाबाद में सुबह 10:00 बजे इकट्ठा होकर जनसभा करेंगे। उसके बाद वहां से प्रदर्शन करते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय पर जिला उपायुक्त महोदय को ज्ञापन देंगे। मुख्य मांगे सेवानिवृत कर्मचारियों की पेंशन 65 वर्ष की आयु में 10% व 75 वर्ष की आयु में 20% की वृद्धि की जाए, कोमूट की गई राशि 15 वर्ष की वजह 11 वर्ष में काटी जाए, वरिष्ठ नागरिकों का पैनल वाले अस्पतालों में मुफ्त इलाज किया जाए व मेडिकल भत्ता ₹3000 प्रति माह दिया जाए, पेंशन संबंधित विधेयक 2025 को तुरंत वापस लिया जाए, आठवें वेतन आयोग का लाभ सभी पेंशनर्स को दिया जाए, वरिष्ठ नागरिकों को हरियाणा की निजी- सहकारी बसों के किराए में 50 परसेंट की रियायती सुविधा को लागू कराया जाए, कर्मचारियों को 6 माह या उससे ज्यादा सरकारी सेवा के बाद सेवा निर्वित होने पर एक वेतन वृद्धि दी जाए, वरिष्ठ नागरिकों को हरियाणा रोडवेज की वोल्वो और ए.सी. बसों में आधे किराए पर सफर करने की सुविधा दी जाए, वरिष्ठ नागरिकों को एल. टी. सी. की सुविधा पुराने तर्ज पर देते हुए हर वर्ष 25 परसेंट बजट का भुगतान किया जाए, पद मुक्त किए गए पी.टी.आई व ड्राइंग टीचर जिनकी 10 वर्ष की सेवा हो चुकी उन्हें ग्रेच्युटी व अर्जित अवकाश का लाभ दिया जाए, वरिष्ठ नागरिकों के चिकित्सा बिलों के भुगतान के लिए समय सीमा सुनिश्चित की जाए, किसानों को फसल का उचित दाम दिया जाए, श्रम विरोधी कानून को समाप्त किया जाए, सभी विभागों में रिक्त पदों पर नियमित भर्ती की जाए, नई शिक्षा नीति व जनता विरोधी बिजली कानून वापस लिया जाए, किसानों पर मंडियों में लगाई गई बायोमेट्रिक व ट्रैक्टर नंबर प्लेट जैसी शर्तों को वापस लिया जाए, मीटिंग को जिला प्रधान नवल सिंह, जिला सचिव लज्जाराम व प्रेस प्रवक्ता सत्यपाल नरवत ने भी संबोधित किया। मीटिंग में ब्लॉक प्रधान शाबीर खान व रतिराम ने अपने ब्लॉक में पैनल के अस्पतालों में आ रही चिकित्सा संबंधित समस्याओं को रखा। मीटिंग में फैसला लिया कि पैनल के सभी अस्पतालों को चिकित्सा में आ रही समस्याओं का नोटिस दिया जाएगा और उनकी मैनेजमेंट से बात की जाएगी। मीटिंग में अमरसिंह बैसला, जयपाल चौहान, वजीर सिंह, रामप्रसाद, लालचंद चौहान, एस. एस. मल्होत्रा, कासिम अली, सी. आर. भूटानी, सुनील कुमार, रोहतास जगराम नागर, सुखपाल सिंह आदि उपस्थित हुए।

No comments :