HEADLINES


More

हरियाणा में 17 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों के ट्रांसफर

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा सरकार ने आज बड़े प्रशासनिक फेरबदल के आदेश जारी कर दिए। राज्यपाल ने 17 आईएएस और एचसीएस अधिकारियों की पोस्टिंग/ट्रांसफर किए गए है। विजय कुमार सिद्दाप्पा भाविकट्टी, आईएएस (2011) को HAFED और हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पद से हटाकर राज्यपाल के सचिव और श्रम आयुक्त बना दिया गया है।

उनकी जगह अनिश यादव, आईएएस (2014) को HAFED और हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कार्पोरेशन दोनों का प्रबंध निदेशक बनाया गया है।

विक्रम, आईएएस (2014) को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN), दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN), हरियाणा मिनरल्स लिमिटेड और ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सचिन गुप्ता, आईएएस (2018) : रोहतक में HSVP के प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक, शहरी संपदा बनाए गए हैं।

वहीं, वीरेंद्र चौधरी, एचसीएस (2013) कुरुक्षेत्र के जिला परिषद और DRDA के सीईओ की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं मनीष कुमार लोहान, एचसीएस (2013) को खान एवं भू-विज्ञान तथा सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बनाया गया है। अनमोल, एचसीएस (2020) सोनीपत सहकारी शुगर मिल्स के प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।

ज्योति नागपाल, एचसीएस (2023) गुरुग्राम की सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। सपना यादव, एचसीएस (2023) को HIPA, गुरुग्राम की संयुक्त निदेशक (प्रशासन) की जिम्मेदारी दी गई है। हनी बंसल, एचसीएस (2023) फरीदाबाद के एसडीओ (सिविल) पर नियुक्ति दी गई है।


No comments :

Leave a Reply