HEADLINES


More

फरीदाबाद में मृतक फायरकर्मियों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी: हर परिवार को मिलेंगे ₹60 लाख

Posted by : pramod goyal on : Friday, 10 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत 35.55 लाख लाभार्थियों को ₹1144.55 करोड़ की लाभ राशि वितरित की। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 9.68 लाख लाभार्थियों को ₹203.28 करोड़ वितरित किए गए। वहीं दयालु योजना के तहत 7875 लाभार्थियों को ₹298.07 करोड़ की राशि दी गई।

इसके अतिरिक्त, अनुसूचित जाति के किसानों के लिए ट्रैक्टर उपलब्धता योजना के तहत 645 किसानों को ₹19.35 करोड़ जारी किए गए। सीएम सैनी ने कहा, फरीदाबाद में एचकेआरएन के तहत कार्यरत दो फायरकर्मियों की डयूटी के दौरान हुए दुखद हादसे में मृत्यु पर सरकार ने तुरंत राहत के रूप में प्रति परिवार 30 लाख रुपए की राशि जारी करने का निर्णय लिया है।

हरियाणा परिवार सुरक्षा न्यास के माध्यम से 10 लाख रुपए प्रति परिवार तथा मुख्यमंत्री राहत कोष से 20 लाख रुपए प्रति परिवार जारी की जा रही है। इसके अतिरिक्त उनके परिवार के किसी एक आश्रित को एचकेआरएन के तहत नौकरी भी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त इंश्योरेंस के रूप में भी वित्तीय सहायता पीड़ित परिवारों को दिलवाने के लिए सरकार प्रयासरत है।


No comments :

Leave a Reply