HEADLINES


More

वाहन चोरी के मामले में एक आरोपित गिरफ्तार, चोरीशुदा ऑटो बरामद

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा NIT की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान रवि उर्फ घेटा वासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फरीदाबाद  के रूप में हुई है।



पुलिस प्रवक्ता के अनुसार  कुंवरपाल वासी राजीव कॉलोनी, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी टाउन न. 3 में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह 23 दिसम्बर 2025 को ESIC हस्पताल एनआईटी 3 फरीदाबाद गया था। वापस आने पर उसने पाया कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसका ऑटो चोरी कर ले गया है। शिकायत के आधार पर थाना एस.जी.एम. नगर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया की आरोपित का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड रहा है, जिस पर लडाई झगडे, चोरी व आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है। आरोपित नशा करने का आदी है और नशापूर्ति के लिए चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :

Leave a Reply