HEADLINES


More

अहाता के मैनेजर की हत्या मामले में 1 किशोर सहित 3 और आरोपितों को किया गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Friday, 17 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – पुलिस कमिश्नर श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर कार्य करते हुए पुलिस ने आहता मैनेजर के हत्या के मामले में अब तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। 


पुलिस प्रवक्ता

अनुसार सुमित निवासी नंगला राम सिंह, जनपद औरैया उत्तर प्रदेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई आदेश कुमार, सेक्टर-3 फरीदाबाद स्थित शराब ठेका हाउस ऑफ लिकर के साथ बने अहाता में मैनेजर के तौर पर काम करता था। 15 अप्रैल की रात करीब 12 बजे वह अपने भाई के पास गया था। वहां उसने देखा कि दो व्यक्ति उसके भाई के साथ गाली-गलौच कर रहे थे। कुछ देर बाद 10-12 लोग लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे और आते ही उसके भाई के साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में आई गंभीर चोटों के कारण आदेश कुमार की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।। शिकायत पर थाना सेक्टर-8 में हत्या की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था।।

उन्होंने बताया कि अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में अभिषेक और रोहित को गिरफ्तार किया था, जो इसी मामले में आगे बढ़ते हुए संदीप, वासी इन्द्रा कॉलोनी, गुडगांव व हर्ष वासी प्रेम नगर झुग्गी, सेक्टर-8 गुडगांव को वह एक नाबालिग सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर चुकी है।


जिनसे पूछताछ में सामने आया कि जब अभिषेक अपने भांजे (नाबालिक) के साथ सामुदायिक केंद्र के साथ स्थित ठेके पर शराब लेने आया तो शराब ना देने पर उनकी कहासुनी आदेश के साथ हो गई थी। जिस पर आदेश औऱ उसका भाई उनके पीछे भाग कर सामुदायिक केंद्र के पास पहुंचे तो वहां संदीप, हर्ष व अन्य भी वहां आ गये और उन्होंने आदेश पर लाठी, डंडा व पत्थर से हमला कर दिया जिससे आदेश की मृत्यु हो गई थी। 

अभिषेक,रोहित,संदीप व हर्ष को आज माननीय अदालत में पेश कर 1 दिन पुलिस रिमांड पर लिया है। वहीं नाबालिग को अभिरक्षा में भेज दिया है।

No comments :

Leave a Reply