HEADLINES


More

थाना सूरजकुंड ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 23,40,780 कैश के साथ किया काबू

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 थाना सूरजकुंड ने चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 23,40,780 कैश के साथ किया काबू।


पुलिस कमिश्नर श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता के दिशा निर्देश पर फरीदाबाद शहर में प्रत्येक थाना प्रभारी द्वारा नाकाबंदी कर चेकिंग की जाती हैं। 

इसी चेकिंग के दौरान आज दिनांक 17 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:30 बजे के समय थाना सूरजकुंड ने शूटिंग रेंज पर नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को चेक करते हुए उसके पास से 23,40,780 रुपये कैश बरामद किए गये हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी इंदिरा कॉम्पलेक्स, खेड़ीपुल, फरीदाबाद का रहने वाला है जिसकी पहचान प्रदीप के रूप में हुई है।

सूरजकुंड थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रहलाद ने बताया कि चेकिंग के दौरान जब व्यक्ति का बैग चेक किया गया तो उसके पास से यह रकम बरामद हुई है। पूछने पर व्यक्ति कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया कि वह यह रकम कहां से लेकर आया था और कहां लेकर जा रहा था।

जिस पर उनकी टीम ने व्यक्ति को तुरंत काबू कर, व्यक्ति से बरामद रुपए को जब्त कर गिरफ्तार व्यक्ति को इनकम टैक्स के लिए आगामी कार्रवाई हेतु हवाले कर दिया गया है।


No comments :

Leave a Reply