HEADLINES


More

फरीदाबाद में विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का प्रदर्शन

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद शहर के बीके चौक पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के मामलों में सरकार से हस्तक्षेप की मांग उठाई। उनका कहना था कि पूरे देश में इन मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है।

बजरंग दल के सदस्य पुनीत ने बताया कि देश में ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाज की युवतियों को निशाना बनाकर पहले प्रेम जाल में फंसाया जाता है और बाद में उनका धर्मांतरण कराया जाता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह केवल चेतावनी नहीं, बल्कि एक गंभीर संकट का संकेत है। उनके अनुसार संगठित रूप से समाज की आस्था, संस्कृति और सामाजिक संरचना पर प्रहार किए जा रहे हैं, जिन्हें अब अनदेखा नहीं किया जा सकता।


प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट कहा कि यदि ‘लव जिहाद’ और धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर समय रहते सख्त और निर्णायक कार्रवाई नहीं की गई, तो इसके दूरगामी परिणाम समाज और देश के लिए घातक हो सकते हैं।

No comments :

Leave a Reply