HEADLINES


More

कांग्रेस को अपनी गलती का एहसास होगा - विपुल गोयल

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के गांव दौलताबाद में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने ₹3.50 करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।

इस मौके पर विपुल गोयल ने महिला सशक्तिकरण को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि महिला अबला नहीं, बल्कि शक्ति का रूप है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं अपने शक्ति स्वरूप में आएंगी, तो कांग्रेस को अपनी गलती का एहसास होगा। उनका आरोप था कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस ने देश की 50% आबादी को दरकिनार किया है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से अब तक नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। लेकिन जब प्रतिनिधित्व की बात आई, तो जो कांग्रेस पहले इस बिल के साथ थी, वही अब इसके विरोध में खड़ी हो गई।


No comments :

Leave a Reply