//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखाओं की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2 देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आशिफ वासी हुसैनी, मथुरा उ.प्र. हाल किशन मजदुर कॉलोनी, फरीदाबाद को बाई पास रोड, सेक्टर-37 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है। आरोपित का पूर्व में भी अपराधिक रिकॉर्ड है। आरोपित के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के मामले दर्ज है।
अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने साहिल वासी पल्ला फरीदाबाद को देसी कट्टा सहित पक्का पुल बाई पास रोड, फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपितों के विरुद्ध संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

No comments :