फरीदाबाद शहर में एक निजी अस्पताल के बाहर मरीज के परिजनों ने देर शाम ज्यादा बिल मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया।
जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के एक नंबर इलाके में रहने वाले प्रदीप ने बताया कि उनकी पत्नी रेखा घरों में बर्तन धोने और साफ-सफाई का काम करती है। पिछले करीब एक महीने से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।
वह पहले बाहर से दवाई लेकर इलाज करा रही थी, लेकिन करीब एक हफ्ते पहले उसकी हालत ज्यादा खराब हो गई। इसके बाद जब जांच कराई गई, तो पता चला कि उसकी पित्त की थैली और सांस की नली में पथरी है।
प्रदीप के मुताबिक, एक पथरी का ऑपरेशन पहले ही किसी दूसरे अस्पताल में करवाया जा चुका था। 25 तारीख को जब रेखा को दोबारा तेज दर्द हुआ, तो उसे फावड़ा चौक के पास स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रदीप का आरोप है कि अस्पताल के डॉक्टरों ने पित्त की थैली से पथरी निकालने के ऑपरेशन का खर्च करीब 57 हजार रुपए बताया था।

No comments :