HEADLINES


More

टेलिग्राम टास्क के नाम पर 8,88,497 रुपये की ठगी के मामले में खाताधारक गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में साइबर थाना NIT की टीम ने टेलिग्राम के माध्यम से ठगी करने के मामले में एक खाताधारक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जिसकी पहचान साहिल निवासी विराट नगर, आजाद नगर, हिसार हाल निवासी सीमार कॉलोनी, हिसार के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि NIT फरीदाबाद निवासी एक महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अज्ञात ठगों ने उसे टेलिग्राम के

माध्यम से संपर्क किया और अधिक पैसे कमाने का लालच देकर टास्क पूरा करने के नाम पर उससे कुल 8,88,497 रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर साइबर थाना NIT में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी साहिल इस मामले में खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता ठगों को उपलब्ध कराया हुआ था। उसके खाते में ठगी की रकम में से 50,000 रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी हिसार में एक जूते की दुकान पर कार्यरत है। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

No comments :

Leave a Reply