HEADLINES


More

मेट्रोमोनियल ऐप के माध्यम से जान-पहचान बढ़ाकर ठगी करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने 1 अप्रैल को सेक्टर 58 नोएडा से एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान प्रशांत भाटी निवासी गांव सुनपेड़ा, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।


पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, सेक्टर-2, फरी

दाबाद निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसने एक मेट्रोमोनियल ऐप (संगम डॉट कॉम) पर अपनी प्रोफाइल बनाई थी। इसी दौरान उसकी एक लड़की से बातचीत शुरू हुई, जो बाद में फोन और व्हाट्सएप के माध्यम से भी जारी रही। लड़की ने खुद को एक गेमिंग कंपनी तथा Accenture IT कंपनी में कार्यरत बताया। उसके द्वारा परिवार से मिलने की बात कहने पर आरोपी महिला द्वारा बहाना बनाकर टाल दिया गया और बाद में उसे एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से पैसे कमाने का झांसा दिया गया। महिला ने एक लिंक साझा कर शिकायतकर्ता को कम्पनी में निवेश करने के लिए प्रेरित किया। शिकायतकर्ता उनके बताए अनुसार विभिन्न खातों में पैसे ट्रांसफर करता रहा। जब उसने अपने पैसे निकालने चाहे, तो उससे अतिरिक्त 2 लाख रुपये की मांग की गई, जिसे उसने भुगतान कर दिया। इस प्रकार आरोपियों ने कुल 45,00,000/- रुपये की ठगी कर ली। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान पुलिस टीम ने खाताधारक आरोपी प्रशांत भाटी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी के खाते में ठगी की राशि में से 1,67,000/- रुपये ट्रांसफर हुए थे। वह बी.कॉम पास है तथा गाजियाबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है। जिसको माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply