HEADLINES


More

कंटेनर और कैंटर की टक्कर:हादसे में ड्राइवर की मौत, 2 बच्चों का पिता

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के छांयसा थाना क्षेत्र में केजीपी हाईवे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां कंटेनर और कैंटर की आपस में टक्कर हो गई, इस हादसे में कैंटर ड्राइवर की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कैंटर से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया।

मृतक के भाई धर्मवीर ने बताया कि उनका भाई दिनेश (30) करनाल से खाली कैंटर लेकर इंदौर जा रहा था। रात करीब 2 बजे के आसपास वे केजीपी हाईवे पर थोड़ी देर के लिए बाथरूम करने के लिए रुके थे। धर्मवीर के अनुसार उस समय उनका भाई कैंटर में ही मौजूद था। तभी पीछे से भारत पेट्रोलियम का एक कंटेनर तेज रफ्तार में आया और उनके कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कैंटर सड़क किनारे डिवाइडर से टकराकर पलट गया। हादसे में दिनेश ट्रक के नीचे दब गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। परिजनों का कहना है कि एंबुलेंस आने में कुछ देर हो गई। जब तक एंबुलेंस पहुंची तब तक दिनेश की हालत काफी गंभीर हो चुकी थी। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।


No comments :

Leave a Reply