HEADLINES


More

फरीदाबाद में थर्माकोल फैक्ट्री में लगी भयंकर आग: दो कंपनियां भी चपेट में आई

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद के सेक्टर-24 स्थित मुजेसर इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार रात को एक थर्माकोल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की दो अन्य कंपनियां भी इसकी चपेट में आ गईं।

करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग पर काबू पाया। राहत की बात यह रही कि समय रहते सभी मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

मुजेसर थाना पुलिस के अनुसार, प्लॉट नंबर 110 में संचालित किरण पैकेजिंग इंडस्ट्री में अचानक आग भड़क उठी। आग लगते ही फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूरों को तुरंत बाहर निकाला गया। इस दौरान फैक्ट्री में एक के बाद एक धमाके होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

आग की लपटों ने पास ही स्थित ओमेगा ब्राइट स्टील इंडस्ट्री और एनवोसफे एक्वा सॉल्यूशन्स को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में सबसे ज्यादा नुकसान किरण पैकेजिंग इंडस्ट्री और ओमेगा ब्राइट स्टील इंडस्ट्री को हुआ, जबकि एनवोसफे एक्वा सॉल्यूशन्स का पिछला हिस्सा प्रभावित हुआ है।


सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस ने आसपास के इलाके में ट्रैफिक रोक दिया और केवल फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को ही मौके तक पहुंचने दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।

No comments :

Leave a Reply