फरीदाबाद(: फरीदाबाद के गांव साहूपुरा के रहने वाले 26 साल के भारतीय सैना के जवान मोहित की प्रशिक्षण के दौरान मौत हो गई। रोजाना के प्रशिक्षण गतिविधि के दौरान चोट लगने के बाद उनको इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। । मोहित भारतीय सेना की 29 पैरा इकाई से जुड़े हुए थे और हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित बकलोह सै
न्य छावनी के स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण ले रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-65, सहूपुरा गांव निवासी मोहित भारतीय सेना की 29 पैरा इकाई के जवान थे। वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ त्रिखा कॉलोनी में रह रहे थे। मोहित 5 अप्रैल को प्रशिक्षण के लिए बकलोह पहुंचे थे और नियमित अभ्यास में हिस्सा ले रहे थे। शनिवार को सुबह मोहित नियमित प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल थे। इसी दौरान बॉक्सिंग अभ्यास करते समय उन्हें गंभीर चोट लग गई।
अभ्यास के दौरान घायल होने पर साथी जवानों और अधिकारियों ने तुरंत उन्हें बकलोह स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। जहां उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई।

No comments :