HEADLINES


More

गुरुग्राम में 50 अवैध निर्माण पर गिराए:अवैध गेट और गार्ड रूम भी ध्वस्त

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 गुरुग्राम में टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एनफोर्समेंट (DTP) द्वारा अतिक्रमण विरोधी महाअभियान रविवार को छुट्‌टी के दिन भी जारी है। आठ टीमों द्वारा एक साथ विभिन्न लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में कार्रवाई को अंजाम दिया जा रहा है। लगातार दूसरे दिन दोपहर तक 50 से ज्यादा निर्माण गिराए गए। रविवार को सबसे ज्यादा अवैध गेट, गार्ड रूम और रैंप गिराए जा रहे हैं।

शनिवार को डीटीपी की टीमों ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट द्वारा एस+4 पॉलिसी पर रोक के बाद शहरी क्षेत्रों में अतिक्रमण के खिलाफ व्यापक एवं समयबद्ध अभियान प्रारंभ किया था। इसके तहत डीएलएफ फेज-1 से अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए सैकड़ों अवैध निर्माणों एवं अस्थायी ढांचों को हटाकर सड़कों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमण मुक्त कराया।

डीटीपीई (एन्फोर्समेंट) अमित मधोलिया ने बताया कि सभी टीमें रविवार को भी कार्य कर रहीं हैं। जिनका नेतृत्व एटीपी एवं प्लानिंग असिस्टेंट स्तर के अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है। हरियाणा सरकार के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल द्वारा 16 अप्रैल को जारी निर्देशों के अनुसार सभी संबंधित विभागों को सड़कों के आरओडब्ल्यू (राइट आफ-वे) से अतिक्रमण हटाने तथा एस+4 मानकों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।


No comments :

Leave a Reply