HEADLINES


More

2 सगी बहनों को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में अब दूसरी बहन ने भी तोड़ा दम

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 19 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी में 2 सगी बहनों को पेट्रोल डालकर जलाने के मामले में अब दोनों बहनों की मौत हो गई है। रात करीब 2:30 बजे बड़ी बहन मीना ने भी जयपुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले 5 अप्रैल को छोटी बहन सीमा की भी उसी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

मामला 3 अप्रैल की शाम का है जब आरोपी देवरानी पिंकी ने पारिवारिक रंजिश के चलते दोनों बहनों पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। जांच में सामने आया है कि पिंकी कई दिनों से अपने पति की बाइक से थोड़ा-थोड़ा पेट्रोल चुराकर जमा कर रही थी।

घटना वाले दिन उसने उसी पेट्रोल को एक बाल्टी में भरकर अपने साथ ले आई और छत पर खड़ी दोनों बहनों पर फेंक दिया। इसके बाद उसने माचिस से आग लगा दी, जिससे दोनों बुरी तरह झुलस गईं।


No comments :

Leave a Reply