HEADLINES


More

'स्वरांजलि' कार्यक्रम में जुटीं राष्ट्र सेविका समिति की प्रतिष्ठित भगिनियां

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 12 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद,12 अप्रैल। स्मार्ट सिटी की प्रसिद्ध बड़खल झील का किनारा आज 'राष्ट्र प्रेम और अनुशासन' के संगम का प्रत्यक्षदर्शी बना। राष्ट्र सेविका समिति, हरियाणा प्रांत द्वारा आयोजित 'स्वरांजलि' कार्यक्रम के माध्यम से मातृशक्ति अपनी कला और राष्ट्र निष्ठा का अनूठा प्रदर्शन किया। इस भव्य आयोजन के माध्यम से स्वयं सेविकाओं ने समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुटता, समरसता एवं राष्ट्र प्रथम के भाव के प्रति प्रेरित किया।


कार्यक्रम में मेयर प्रवीण जोशी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है, बल्कि 'स्वरांजलि' जैसे कार्यक्रम यह दर्शाते हैं कि अनुशासन और सामूहिक शक्ति के माध्यम से महिलाएँ समाज को नई दिशा दे सकती हैं।

मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्र सेविका समिति दिल्ली प्रांत संचालिका डॉ.चारू कालरा का उद्बोधन मुख्य रूप से राष्ट्र के प्रति महिलाओं के दायित्व और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण पर केंद्रित रहा। उनके मार्गदर्शन में सेविकाओं ने राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता के प्रति संकल्प दोहराया। साथ ही, हरियाणा प्रांत की प्रांत संचालिका रजनी गुलाटी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक ऊर्जा प्रदान की।

स्वरांजलि कार्यक्रम पूर्णतः गणवेश एवं पदवेश में रहा, जो राष्ट्र सेविका समिति के कड़े अनुशासन और सामूहिक एकता का प्रतीक है। घोष दल की सेविकाओं  ने अपनी कला के माध्यम से राष्ट्र भक्ति की स्वर लहरियाँ बिखेरीं। घोष की ध्वनियों ने राष्ट्रवाद के प्रति एक नई चेतना जागृत करने का कार्य किया। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए विभाग कार्यवाहिका सुषमा तोलंबिया, सह-विभाग कार्यवाहिका शालिनी गुप्ता और प्रांत कार्यवाहिका डॉ. अंजलि जैन का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा। इस अवसर पर विभाग संचालक डॉ.अरविंद सूद और विभाग प्रचारक वीरभान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

No comments :

Leave a Reply