HEADLINES


More

फोन चोरी करने के मामले में आरोपित गिरफ्तार , फोन बरामद

Posted by : pramod goyal on : Sunday, 12 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। थाना ओल्ड में दर्ज एक मोबाईल फोन चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच NIT की टीम ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान राजेश(40) वासी गांधी कालोनी  फरीदाबाद के रुप में हुई है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार सुमित वासी सैक्टर-16, फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सैक्टर-19 में दी अपनी शिकायत में बताया कि 28 मार्च को वह सर्वोदय हॉस्पीटल के पास पार्क में खेलने के लिए गया था।  वहां पर उसने बेंच पर अपना फोन छोड़ दिया जिसको कोई नामालुम चोरी करके ले गया। जिस संबंध में थाना ओल्ड में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

आरोपित से पूछताछ में सामने आया कि वह 28 मार्च को सर्वोदय हॉस्पीटल के पास पार्क में गया था। जहां से उसने मौका पाकर बेंच पर रखे फोन को चुरा लिया था। आरोपित पर पूर्व में भी 4 चोरी के मामले दर्ज है वह पिछले महीने ही जेल से बहार आया था। फोन बरामद कर लिया गया है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :

Leave a Reply