//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: पुलिस के कार्यों में सुधार व पारदर्शिता के लिए समय-समय पर उचित कदम उठाए जाते रहे हैं। अब शिकायतकर्ता/आगंतुक अपनी शिकायत/कार्य के संबंध में पुलिस थाना, चौकी, अधिकारियों के कार्यालय में लगाये गये QR कोड को स्कैन कर अपना फीडबैक दर्ज करा सकते हैं। हरियाणा पुलिस द्वारा शिकायतकर्ताओं/ आगंतुकों की
सुविधा के लिये यह सेवा शुरू की गई है।
पुलिस उपायुक्त मुख्यालय, हिमाद्री कौशिक ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस के सभी पुलिस थाना, चौकी व सभी अधिकारियों के कार्यालय पर फीडबैक देने के लिए क्यूआर कोड लगवाए गये हैं। जहां पर शिकायतकर्ता/आगंतुक अपना फीडबैक दर्ज कर सकता है। क्यूआर कोड स्कैन करने पर 5 बिंदुओं पर फीडबैक दर्ज किया जाएगा-
*कृपया अपनी विजिट के साथ अपनी कुल संतुष्टि का मूल्यांकन करें-* 1 से 5
*कार्यालय का वातावरण स्वच्छ और पेशेवर था?* हां या ना
*कार्यालय स्टाफ सदस्य सहायक और जानकार थे ?* हां या ना
*आप कार्यालय परिसर तक आसानी से पहुंच पाए?* हां या ना
*आप पुलिस कार्यालय की सेवा वितरण से संतुष्ट हैं?* 1 से 5
इसके अतिरिक्त कार्यालय के लिए कोई विशेष प्रतिक्रिया या सुझाव भी सांझा किया जा सकता है। यह वैकल्पिक रहेगा।

No comments :