फरीदाबाद 22 अप्रैल। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्षा राजबाला सरधाना ने कहा कि नारी शक्ति वंदन संशोधन बिल को गिराने के बाद कांग्रेस और विपक्षी दलों द्वारा कथित रूप से जीत का जश्न मनाना, ख़ुशी जाहिर करना ,सर्वथा अनुचित और निंदनीय है और उनके संवेदनहीन रवैये को दर्शाता है। महिलाओं के आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित अधिकार को बाधित करना और फिर उसे किसी राजनीतिक “जीत” के रूप में प्रस्तुत करना, देश की आधी आबादी की भावनाओं और उनके अधिकारों के साथ अन्याय है। लोकतंत्र के मंदिर में उनका ऐसा आचरण सिद्ध करता है कि कांगेस महिला विरोधी पार्टी है। कांगेस की इस प्रकार की मानसिकता लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है, जिसकी जितनी भी निंदा की जाए वह कम है। कांग्रेस और उनके सहयोगी दलों ने सुनियोजित तरीके से देश की आधी आबादी के साथ
अन्याय करने का काम किया जो उनकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। यह केवल एक विधेयक को रोकने का मामला नहीं है, बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण के प्रयासों को बाधित करने जैसा है।
फरीदाबाद के सेक्टर 16 स्थित नेहरू कॉलेज में भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजबाला सरधाना और युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सचिन ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण बिल) गिराने और बिल गिराकर बेशर्मी से जीत का जश्न मनाने के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया। महिलाओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और “कांग्रेस मुर्दाबाद” और “राहुल गांधी मुर्दाबाद” के नारे लगाये । कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने सुनियोजित साजिश के तहत यह बिल गिराया और बिल गिराकर बेशर्मी से जीत का जश्न मनाया जो महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है । प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने महिला अधिकारों के समर्थन और कथित “महिला विरोधी राजनीति” के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में फरीदाबाद की महिलाएं, कॉलेज की छात्राएं और युवा शामिल हुए ।

No comments :