HEADLINES


More

टेलिग्राम टास्क के बहाने 5,28,167/- रू की ठगी, 4 आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Wednesday, 22 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद:-  साइबर थाना बल्लभगढ़ में तिगांव, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी जिसमें आरोप लगाया कि जिसे 6 अप्रैल को ठगों द्वारा एक टेलिग्राम ग्रुप से जोड़ा गया। जहां उसे कुछ पैड टास्क करने के लिए दिए गये। जिसके लिए उसने 15,00


0/-रू निवेश किए। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो ठगों द्वारा उससे पैसे निकालने के लिए और पैसों की मांग की गई। जिसके बाद ठगों ने पैसे निकालने के लिए विभिन्न ट्रांजेक्शन के माध्यम से शिकायतकर्ता से कुल 5,28,167/-रू ऐठ लिए। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।


पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ ने मामले में कार्रवाई करते हुए राजेश(25), अमरदीप(35), सुजीत(25) व शिवम(24) वासी लखीमपुर खोरी उ0प्र0 को 20 अप्रैल को गिरफ्तार किया है।

पुछताछ में सामने आया कि राजेश खाताधारक है जिसने अपना खाता आगे अमरदीप को, अमरदीप ने आगे सुजीत को, सुजीत ने आगे शिवम को दिया था। खाता में ठगी के 30,000 रुपये आये थे। राजेश 7वीं, अमरदीप व सुजीत 12वीं तथा शिवम ग्रेजुएट है। राजेश व अमरदीप को जेल जेल भेजा गया है वहीं  सुजीत व शिवम को 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

No comments :

Leave a Reply