//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद, 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए कई पदों पर पदाधिकारियों की घोषणा की है। इसी कड़ी में मनोनीत पार्षद जसवंत पवार सैनी को भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिला संयोजक पर्यावरण प्रकोष्ठ के रूप नए दायित्व सौंपा गया है। नया दायित्व मिलने पर पार्षद जसवंत पवार सैनी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के अलावा फरीदाबाद महानगर
के जिलाध्यक्ष सोहनपाल छोकर, जिला प्रभारी कमल यादव का हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में वह अपनी टीम के साथ आईएमटी चंदावली को हरित आईएमटी और फरीदाबाद को और ज्यादा हरा भरा बनाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को हरा-भरा तथा भाजपा पर्यावरण प्रकोष्ठ व सांसे फाउंडेशन मिलकर ग्रीन सिटी-ग्रीन क्लीन बनाने के लिए पूरा-पूरा प्रयास करेगें।पार्षद जसवंत पवार ने सांसे फाउंडेशन के द्वारा अभी तक एक लाख से अधिक पौधों को रोपण व बड़ा करने का कार्य किया है। मैं सभी को विश्वास दिलाता हूं कि मैं पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण भाव से संगठन को मजबूत करने, समाज व राष्ट्र की सेवा में निरंतर कार्य करता रहूंगा।

No comments :