HEADLINES


More

सूरजकुंड फरीदाबाद मे जोरदार सांकेतिक धरना - प्रदर्शन किया

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हरियाणा कर्मचारी संघ सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आवाहन पर सूरजकुंड फरीदाबाद मे जोरदार एक दिन का सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता सूरजकुंड होटल राजहंस के प्रधान मुरारी लाल, रामजीत, रतिपाल व देवराज खटाना की ज्वॉइंट अध्यक्ष


ता हुई जिसका संचालन राज्य कमेटी के उपप्रधान दिगम्बर डागर ने किया। धरने मे संघ द्वारा लगातार पत्राचार के माध्यम से उठाई गई मांगों के प्रति पर्यटन प्रशासन के नकारात्मक रवैया के चलते व भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही न करने से नाराज कर्मचारियों ने जमकर नारेबाज़ी करके अपनी भड़ास निकाली। धरने में डी जी एम रिटायर्ड श्री उमा शंकर भारद्वाजजो अब रि अपॉइंटमेंट से लगा हुआ है, उसके खिलाफ गम्भीर भ्रष्टाचार व गबन की शिकायत है और उस शिकायत पर पर्यटन प्रशासन ठीक से इन्क्वारी व कार्यवाही नहीं कर रहा है। धरने में उपस्थित शिकायत कर्ता कर्मचारी व अन्य सभी ने बताया कि उक्त अधिकारी श्री उमा शंकर भारद्वाज जो कि धन बल के आधार पर ये सब प्रकार का भ्रष्टाचार मनमानी फ़र्ज़ी कार्यों को करवाता रहा और अब भी पर्यटन निगम को लूटना चाहता है।

धरने प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए संघ के राज्य प्रधान कश्मीर सिंह, वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश नोहरा महासचिव सुभाष देशवाल, राज्य कमेटी के मुख्य सलाहकार व पर्यटन के रिटायर्ड कर्मचारियों के संयोजक श्री मित्तपाल राणा ने कहा कि पर्यटन प्रशासन के उदासीन रवैया के चलते यह धरना प्रदर्शन हो रहा है और आगे और भी मजबूती से आन्दोलन किया जाएगा। क्योंकि पर्यटन प्रशासन ने एक तरफ तो निगम को घाटे में दिखा कर लगातार निजीकरण की तलवार समूल पर्यटन केंद्रों पर लटका रखी है और दूसरी तरफ जो अधिकारी भ्रष्टाचार गबन करके इसको इस परिस्थिति में पहुंचाने के लिए जिम्मेदार हैं उनके ऊपर कोई कार्यवाही ना करके उन्हें बचाने का प्रयास किये जा रहे हैं। पर्यटन प्रशासन ने रि अपॉइंटमेंट पॉलिसी के तहत ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी को रि अपॉइंटमेंट करके पुरस्कृत किया हुआ है जबकि संघ की लगातार मांग के बावजूद भी जो अधिकारी/ कर्मचारी इसके लायक हैं उनके लिए कोई जगह नहीं है, पिक एंड चूज की नीति अपनाई जा रही है जो कि सरासर गलत है। इसके अलावा पर्यटन निगम में हरियाणा सरकार की नीतियों के विरुद्ध बहुतादायत में बिना रिकॉर्ड के कर्मचारी कम कर रहे हैं जो कि रिकॉर्ड पर लाने की माँग है। निजीकरण की बजाए कर्मचारियों की पक्की भर्ती करके पर्यटन केंद्रों को सुचारू रूप से चलाया जाए , वेतन का केंद्रीयकरण करके हर माह वेतन का प्रावधान किया जाए, इसके अलावा पूरे मांगपत्र पर संघ के साथ बातचीत करके समस्याओं का समाधान निकाला जाए।
धरने में बोलते हुए हरियाणा टूरिज्म कर्मचारी संघ के उपप्रधान दिगंबर डागर , जोगिंदर दलाल, सुभाष ग्रेवाल, प्रैस सचिव बीरेंद्र शर्मा, टीकाराम शर्मा, अशोक शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि जब तक भ्रष्टाचार में लिप्त श्री उमा शंकर भारद्वाज डीजीएम व उसके लग्गे भग्गे जो भी इसमें शामिल हैं उन पर ठोस कार्यवाही नहीं होती और हमारी सभी मांगों का समाधान नहीं होता तब तक आन्दोलन जारी रहना चाहिए। सभी साथियों ने आश्वासन दिया कि इस मुद्दे पर संघ पर्यटन प्रशासन को आगाह करेगा और मनमानी व भ्रष्टाचार के खिलाफ़ आवाज और ज्यादा बुलंद करेगा। धरने को सम्बोधित करते हुए सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान श्री करतार सिंह जागलान, बिजली के नेता वेद प्रकाश कर्दम व प्रवेश बैंसला, ब्लॉक फरीदाबाद के प्रधान विजय चावला, नगर निगम के नेता मुकेश बेनीवाल, चाचा प्रेमपाल व रोडवेज के नेता बीरेंद्र सोरोत ने कहा कि अगर पर्यटन प्रशासन व सरकार ने समय रहते भ्रष्टाचार व गबन में लिप्त लोगों पर कार्रवाई नहीं की और पर्यटन कर्मियों की अन्य सभी मांगों का समाधान नहीं किया गया तो सर्व कर्मचारी संघ भी इस लड़ाई में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेगा।
इसके अलावा रिटायर्ड साथी देवेंद्र नंबरदार, ठाकुरलाल, राज्य कमेटी के साथी अशोक कुमार, राई से देवेन्द्र कादयान, मैगपाई से कल्लू प्रधान, राजहंस के सचिव संगीत, बल्लभगढ़ से सतीश गोरिया, राजेश यादव, होडल के प्रधान महावीर, बड़खल के प्रधान गोरधन, गोल्फ से पदम सिंह, राजबीर आदि ने भी धरने को सम्बोधित किया।

No comments :

Leave a Reply