HEADLINES


More

लड़ाई-झगड़े व कुल्हाड़ी मारकर घायल करने के मामले में 3 आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Thursday, 2 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद – 29 मार्च को बल्लभगढ़ मोहन रोड पर स्थित झुग्गियों में लड़ाई-झगड़ा करने व कुल्हाड़ी मारकर घायल करने के मामले में पुलिस चौकी अग्रसेन की टीम ने चाँदसौदा, सूरज व सुभाष निवासी झुग्गी, अपोजिट आदर्श नगर थाना को गिरफ्तार किया है।


पुलिस प्रवक्ता अनुसार मनीष निवासी झुग्गी, सेक्टर-64 C, फरीदाबाद ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि 29 मार्च को चाँदसौदा ने उसके भाई कुनाल के साथ झगड़ा किया। झगड़ा के कुछ देर पश्चात आरोपी सूरज, सुभाष, चाँदसौदा व रोहन लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी के साथ उनके घर पहुंचे और आते ही सूरज ने  शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। जब शिकायतकर्ता का कुनाल व ताऊ रामजीत उसे बचाने पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपीगण व पीड़ित पक्ष दोनों ही शादियों में ढोल बजाने का कार्य करते हैं तथा पड़ोसी हैं। पूर्व में भी शादियों की बुकिंग को लेकर इनके बीच कहासुनी होती रही है। 29 मार्च को भी चाँदसौदा की कुनाल के साथ बुकिंग को लेकर विवाद हुआ था। इसी के चलते चाँदसौदा अपने भाई सूरज, सुभाष व साथी रोहन को साथ लेकर  शिकायतकर्ता के घर पहुंचा, जहां उन्होंने मारपीट की और सूरज ने शिकायतकर्ता मनीष के सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।


No comments :

Leave a Reply