//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद: 16 मार्च को गांव मच्छगर में मां की हत्या करने के एक मामले में क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने 13 अप्रैल को ललित वासी गांव मच्छगर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उसकी पत्नी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार भीकम कॉलोनी वासी एक महिला ने थाना सदर बल्लभगढ़ में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसकी सास ओमबती उसके जेठ व जेठानी के साथ गांव मच्छगर में रहती थी। उसकी सास की 16 मार्च 2026 को मृत्यु हो गई थी। पताजोही करने उपरांत शक है कि ओमवती की हत्या उसकी जेठानी व जेठ ने की है। शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि उसकी मां ओमवती अपने छोटे बेटे अमित को प्रॉपर्टी और पैसों देना चाहती थी। जिस विवाद के चलते बेटे ललित ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर मां की हत्या की थी।
वह घटना के बाद से फरार था और रोहतक में छिपा हुआ था। 2/3 दिन पहले ही गांव मच्छगर में आया था, जिसको गुप्त सूचना से आईएमटी चौक के पास से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :