HEADLINES


More

*पब्लिक एडवाइजरी* *कानून व्यवस्था खराब करने वालों पर की जाएगी सख्त कानूनी कार्रवाई

Posted by : pramod goyal on : Tuesday, 14 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद, 14 अप्रैल 


हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के विभिन्न श्रे

णियों के श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक (Minimum Wages) में बढ़ोत्तरी की अधिसूचना जारी की है। जिसका सीधा लाभ जिले के हजारों अकुशल, अर्ध-कुशल और कुशल कामगारों को मिलेगा। यह बढ़ोतरी 01 अप्रैल 2026 से लागू होगी।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 2 दिनों से फरीदाबाद के थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत स्थित Motherson Sumi Wiring India Limited कंपनी के कर्मचारियों द्वारा न्यूनतम वेतन के संबंध में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिये फरीदाबाद पुलिस की संपूर्ण तैयारियां है। किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए थाना स्तर पर सभी प्रबंधक थाना/प्रभारी चौकी अपने-अपने क्षेत्र में निगरानी बनाये हुये हैं। पुलिस गस्त को बढ़ा दिया गया है तथा 1500 से अधिक पुलिस कर्मचारियों को तुरंत कार्रवाई के लिये स्टैंड बाय रखा गया है।

भ्रामक सूचना फैलाने व कानून व्यवस्था खराब करने वालों के विरुद्ध पुलिस द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर भी निगरानी की जा रही है। 

पुलिस की आमजन से अपील है कि अफवाहों पर ध्यान ना दें और कानून व्यवस्था बनाने में पुलिस का सहयोग करें। केवल आधिकारिक स्रोतों तथा सरकार द्वारा जारी अधिसूचनाओं पर ही विश्वास करें।
 

No comments :

Leave a Reply