//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी करने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना खेडीपुल में दर्ज एक वाहन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ मनीष(25) निवासी सेक्टर 86 फरीदाबाद के रूप में हुई है, जिसे सेक्टर 86 एरिया से चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहम्मद अब्दुल्ला निवासी दुर्गा विहार, साउथ दिल्ली ने थाना खेडीपुल में शिकायत दी थी की 14 अप्रैल को उसकी मोटरसाइकिल Sec-29 पुल फरीदाबाद से पहले स्थित सब्जी मंडी से अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर थाना खेडीपुल में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अभिषेक नशा करने का आदी है जिसने नशापूर्ति के लिये मोटरसाइकिल चुराई थी। आरोपी को माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है।

No comments :