HEADLINES


More

लडाई झगडा में व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के मामले में 2 आरोपित गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है जिस पर थाना शहर बल्लभगढ के अंतर्गत लडाई झगडा में व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के मामले में क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने अमरजीत(23) व अरमान(19) वासी तिरखा कालोनी बल्लभगढ को गिरफ्तार किया है। 



पुलिस प्रवक्ता अनुसार शीशपाल वासी तिरखा कालोनी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी अग्रसेन चौक में दी अपनी शिकायत में बताया कि उसके लडके भारत भूषण का झगडा मार्च 2026 में उसी कालोनी के रहने वाले अमरजीत नाम के लडके के साथ हुआ था। जिस पर दिनांक 18.04.2026 को महाराणा प्राताप चौक, तिरखा कालोनी पर समय करीब 11.30AM बजे अमरजीत व उसके दो साथियों ने उसके बेटे भारत भूषण पर चाकू से हमला कर दिया। जिस शिकायत पर थाना शहर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित अमरजीत व शिकायतकर्ता की पुरानी रंजिश थी जिसका बदला लेने के लिये अमरजीत व उसके अन्य साथियों ने मिलकर 18.04.2026 को समय करीब 11.30AM पर महाराणा प्राताप चौक, तिरखा कालोनी में भारत भूषण पर चाकू से हमला कर दिया। अरमान ने हमले से पहले भारत भूषण की रैकी की थी। दोनों आरोपित दोस्त है व दोनों प्राईवेट कंपनी में काम करते है। दोनों आरोपितों को माननीय न्यायलय में पेश कर अरमान को जेल व अमरजीत को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 

No comments :

Leave a Reply