HEADLINES


More

गैस उपलब्ध न होने पर अब हरियाणा के स्कूलो में भी लकड़ियों से बनेगा मिड-डे-मील

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

हरियाणा में स्कूलों में मिड-डे मील योजना को सुचारु रूप से चलाने के लिए शिक्षा विभाग ने अहम निर्देश जारी किए हैं। विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसा


र यदि स्कूलों में LPG गैस सिलेंडर की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाती है, तो मिड-डे मील तैयार करने के लिए वैकल्पिक रूप से लकड़ी का उपयोग किया जा सकता है।

मौलिक शिक्षा हरियाणा के निदेशक की ओर से जारी इस निर्देश में सभी जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों को कहा गया है कि वे संबंधित गैस एजेंसियों से समन्वय कर जल्द से जल्द सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित करे। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि गैस उपलब्ध न होने की स्थिति में विद्यार्थियों के भोजन में किसी प्रकार की बाधा नहीं आनी चाहिए।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को नियमित रूप से मिड-डे मील उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। ऐसे में आवश्यक होने पर अस्थायी रूप से लकड़ी का उपयोग कर भोजन तैयार किया जा सकता है, ताकि योजना प्रभावित न हो।

No comments :

Leave a Reply