HEADLINES


More

हरियाणा महिला आयोग में पेश नहीं हुए हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शो के दौरान गालियां देने के मामले में हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा शनिवार को पंचकूला में राज्य महिला आयोग के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने अपने वकील को भेजा। इस पर आयोग ने मासूम शर्मा को पेश होने का एक और मौका दिया।

एक दिन पहले चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मासूम ने कहा था कि मैं आयोग के सामने पेश नहीं होऊंगा। अभी बिजी चल रहा हूं। इसे लेकर आयोग को ईमेल के जरिए सूचना दे दी है। गाली देने के मामले में माफी मांग चुका हूं।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणू भाटिया ने कहा- मासूम शर्मा ने खुद कहा कि वह 2009 से गालियां दे रहा है और खुद को बहुत बड़ा कलाकार बताता है। उन्होंने मासूम शर्मा को समन भेजा था। शनिवार होने के बावजूद ऑफिस खुला रखा, लेकिन वह पेश नहीं हुआ। उसका वकील जवाब लेकर आया। मासूम शर्मा को पेश होने का एक और मौका दिया जाएगा, और अगर वह उस तारीख पर भी पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


No comments :

Leave a Reply