//# Adsense Code Here #//
फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखा टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए 2 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने थाना डबुआ में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपित राहुल वासी जे.जे. कॉलोनी ईस्ट दिल्ली को जाट चौक से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।
इसी प्रकार अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने आरोपी साजिद वासी नेहरू कॉलोनी फरीदाबाद को बडखल झील के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक चोरीशुदा मोटरसाइकिल बरामद की है।
दोनों आरोपितों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है।

No comments :