HEADLINES


More

क्रिप्टो करेंसी के नाम पर 75,69,041 रुपये की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी के तहत साइबर थाना सेंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए 75,69,041 रुपये की ठगी के मामले में दीपक पांचाल वासी प्रताप नगर मंडोली ईस्ट दिल्ली हाल उतराचंल कॉलोनी, गाजियाबाद, उतर प्रदेश को गिरफ्तार किया है।



पुलिस प्रवक्ता अनुसार सेक्टर 35 वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सेंट्रल में दी अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसने फेसबुक पर सर्फिंग करते हुये क्रिप्टो करेंसी में निवेश बारे एक विज्ञापन देखा था। जिस पर क्लिक करते ही वह एक टेलीग्राम ग्रुप में जुड गया। 

जहां लिंक के द्वारा ठगो ने शिकायतकर्ता का क्रिप्टो करेंसी में निवेश हेतू खाता खोला गया। जिसके बाद 27.12.2025 से 15.01.2026 तक विभिन्न ट्रांजेक्सन के जरिये शिकायतकर्ता ने क्रिप्टो करेंसी में कुल 75,69,041 रुपये निवेश किये। परंतु कोई पैसा वापस नही मिला। जिस संबंध में साइबर थाना सेंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित दीपक ने ठगी के लिए अपनी एक जानकार महिला का खाता ठगों को दिया था। जिस खाता में ठगी के 2 लाख रूपये आये थे। आरोपित 12th पास है तथा गाजियाबाद में प्राईवेट जॉब करता है। माननीय अदालत में पेश कर आरोपित को आगामी पूछताछ के लिए 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

No comments :

Leave a Reply