HEADLINES


More

सेक्टर 37 के निवासियों को भीषण जाम से मुक्ति की उम्मीद जगी

Posted by : pramod goyal on : Saturday, 18 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद18 अप्रैल । सेक्टर 37 के लिए नासूर बन चुके भयंकर ट्राफिक जाम की समस्या से अब निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। सेक्टर 37 बाईपास  रोड पर बम्बई हाईवे और आगरा नहर पर पुल बन‌ जाने के बाद प्रशासनिक स्तर इस सेक्टर की उपेक्षा शुरू होने से इस  सेक्टर की बदहाली शुरू हो गई। और सबसे बड़ी समस्या ट्राफिक जाम की हो गई। इस समस्या के समाधान के लिए आरडब्ल्यूए की टीम लगातार प्रयासरत रही। जिसके फलस्वरूप आज डीसीपी ट्रैफिक सेंट


र श्री जयवीर सिंह राठी ने जेड ओ ट्राफिक इंस्पेक्टर श्री कासिम  को आरडब्ल्यूए के पदाधिकारियों से मीटिंग कर इस समस्या के समाधान का हल खोजने भेजा। उन्होंने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और मौका मुआयना भी किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि सुबह और शाम पीक आवर्स में सपना मार्केट और बाई पास पर चार हवलदारों की ड्यूटी लगाएं गे। उन्होंने बाई पास, हुड्डा मार्केट और सपना मार्केट में बेतरतीब और अव्यवस्थित यातायात को सुधारने का भरोसा दिया।                                            मीटिंग में  सेक्टर 37 के प्रधान श्री आईं डी शर्मा,बरिष्ठ उप प्रधान श्रीमती आशा संयुक्त सचिव ‌श्री सुशील यादव, वरिष्ठ  समाजसेवी श्री पी सी शर्मा,प्रेस सचिव श्री एस एन मिश्रा, पंकज शर्मा, मुकेश शर्मा, गीता शर्मा,राम अवतार गुप्ता,एम एस चौधरी, श्री चन्द्रा, अतुल मंगला समेत दर्जनों लोगों नें हिस्सा लिया। पुलिस प्रशासन की ओर से ट्राफिक इंचार्ज श्री कासिम,एक एस आई श्री सुनील कुमार, श्री उमेश कुमार, नितिन कुमार और श्री राजेश कुमार वें हिस्सा लिया। श्री कासिम जी नें आश्वासन दिया कि उनके प्रयासों का फल‌ शीघ्र ही देखने को मिलेगा। 

No comments :

Leave a Reply