HEADLINES


More

राजकीय सम्मान के साथ फरीदाबाद में जवान का अंतिम संस्कार:हिमाचल में ट्रेनिंग के दौरान हुआ शहीद

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा स्थित बकलोह सैन्य छावनी के स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में प्रशिक्षण के दौरान शहीद हुए 26 साल के भारतीय सेना के जवान मोहित का फरीदाबाद जिले के उनके पैतृक गांव साहूपुरा में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मोहित के बड़े भाई ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान भारी संख्या में लोग जवान की अंतिम यात्रा में शामिल हुए।

18 अप्रैल को गांव साहूपुरा निवासी मोहित चंबा स्थित बकलोह सैन्य छावनी के स्पेशल फोर्सेस ट्रेनिंग स्कूल में बाक्सिंग का अभ्यास कर रहा था। इस दौरान उसको कान के पास सर में चोट लग गई। जिसके बाद उनको इलाज के लिए बकलोह स्थित सैन्य अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया। इलाज के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और रविवार को मौत हो गई।

मोहित के अंतिम यात्रा में केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा सहित कई राजनितिक दलों के लोग पहुंचे। सभी से मोहित के परिवार को सांत्वना दी।


No comments :

Leave a Reply