HEADLINES


More

फरीदाबाद में सेक्टर-2 की ओर आने वाले रास्ते में HSVP ने रास्ते में बनवाई दीवार

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ में रघुवीर कॉलोनी और तिरखा कॉलोनी से सेक्टर-2 की ओर आने वाले रास्ते को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने बड़ी-बड़ी दीवारें बनाकर पूरी तरह बंद कर दिया है। साथ ही सेक्टर की ओर अवैध रूप से बनाए गए गेट और खिड़कियों को भी बड़े-बड़े सीमेंट के पत्थर लगाकर बंद कर दिया गया है। यह कार्रवाई पुलिस की मौजूदगी में की गई।

सेक्टर-2 आरडब्ल्यूए के प्रधान अधिवक्ता लेखपाल नगर ने बताया कि तिरखा कॉलोनी से सेक्टर-2 की ओर आने वाली सड़क पर उनका पहला मकान है। उनके अनुसार तिरखा कॉलोनी और रघुवीर कॉलोनी की तरफ से अक्सर कई समस्याएं सामने आती थी। कॉलोनियों से आने वाले सीवरेज का पानी कई बार ओवरफ्लो होकर सेक्टर में फैल जाता था। जिससे गंदगी और बदबू की समस्या बनी रहती थी।

इसके अलावा डेयरी संचालक अपने पशुओं को खुला छोड़ देते थे, जो अक्सर सेक्टर में घुस आते थे। कई बार गाय और भैंस घरों के बाहर खड़े वाहनों को भी नुकसान पहुंचा देती थी। इन समस्याओं के कारण सेक्टर-2 के निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।


स्थानीय लोगों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन को शिकायत दी गई थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से मामले को लेकर कोर्ट में याचिका दायर की गई। याचिका में बताया गया कि तिरखा कॉलोनी और रघुवीर कॉलोनी से सेक्टर-2 की ओर जाने वाला रास्ता अवैध रूप से बनाया गया है और इससे सेक्टर में रहने वाले लोगों को लगातार परेशानी हो रही है।

No comments :

Leave a Reply