HEADLINES


More

होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने योगासन में लहराया परचम, जीते 15 स्वर्ण

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 April 2026 0 comments
pramod goyal
//# Adsense Code Here #//

 फरीदाबाद। दिनांक 19 अप्रैल 2026 को एल.के. इंटरनेशनल स्कूल, बवाना, दिल्ली में आयोजित अंतर-विद्यालयी ताइक्वांडो एवं योगासन प्रतियोगिता में होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल, सेक्टर 29 फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक एवं 2 श्रेष्ठ खिलाड़ी ट्रॉफी अपने नाम की। साथ ही विद्यालय ने प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ टीम ट्रॉफी भी प्राप्त की।


प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने भाग लिया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया—

अंकिता (कक्षा 7) — 2 स्वर्ण

पदक एवं श्रेष्ठ खिलाड़ी
आराध्या (कक्षा 8-डी) — 2 स्वर्ण पदक
ऋषिका झा (कक्षा 7-बी) — 2 स्वर्ण पदक
अर्पिता (कक्षा 7-बी) — 2 स्वर्ण पदक एवं श्रेष्ठ खिलाड़ी
कृतिका (कक्षा 8-डी) — 2 स्वर्ण पदक
गार्गी (कक्षा 5-सी) — 2 स्वर्ण पदक
पूजिता (कक्षा 6-बी) — 1 स्वर्ण एवं 1 रजत पदक
आर्य (कक्षा 4-डी) — 1 स्वर्ण पदक


विद्यालय के योगासन एवं खेल शिक्षक श्याम कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, अनुशासन और समर्पण के बल पर यह शानदार उपलब्धि हासिल की है। योगासन खेल निरंतर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहा है और ऐसे आयोजनों से बच्चों को आगे बढ़ने का मंच मिलता है।

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाचार्या अंशु टंडन ने सभी विद्यार्थियों एवं कोच का स्वागत एवं सम्मान किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस आयोजन में पद्म विभूषण से सम्मानित सतपाल जी ने सभी विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता का सफल आयोजन श्री लक्ष्य एवं श्री गौरव द्वारा किया गया।

No comments :

Leave a Reply