HEADLINES


More

अक्षय तृतीया पर मधुसदन सेक्टर 2 में गोयल परिवार ने बाँटी ठंडाई, उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम

Posted by : pramod goyal on : Monday, 20 April 2026 0 comments
pramod goyal
Saved under : , ,
//# Adsense Code Here #//

 अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर गोयल परिवार द्वारा सेक्टर 2 मधुसदन पर ठंडाई वितरण का आयोजन किया गया। तपती गर्मी में राहगीरों और श्रद्धालुओं को शीतल ठंडाई पिलाकर परिवार ने परंपरा और सेवा का अनुपम उदाहरण पेश किया। गोयल परिवार के मुखिया 


अमित गोयल ने बताया कि अक्षय तृतीया को असूझ मुहूर्त माना जाता है और इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है। “हमारे पूर्वजों से चली आ रही ये परंपरा है कि इस दिन ठंडाई बाँटकर लोगों की प्यास बुझाई जाए। ये सिर्फ सेवा नहीं, बल्कि समाज से जुड़ाव का जरिया भी है।” ठंडाई वितरण के साथ ही परिवार ने लोगों को अक्षय तृतीया के महत्व और धार्मिक मान्यताओं के बारे में भी बताया। बच्चों के लिए मीठा शरबत की भी व्यवस्था की गई थी।

स्थानीय लोगों ने गोयल परिवार की इस पहल की सराहना की । 

No comments :

Leave a Reply